स्मार्टफोन एडिक्शन और छात्र का शैक्षणिक प्रदर्शन: एक कारण-प्रभाव अध्ययन

Authors

  • वीरेन्द्र कुमार यादव शोधार्थी, शिक्षक शिक्षा विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा Author
  • डॉ. नीरज यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षक शिक्षा विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा Author

DOI:

https://doi.org/10.67715/ijerast.v1i3.13

Keywords:

स्मार्टफोन एडिक्शन, शैक्षणिक प्रदर्शन, विद्यार्थी, डिजिटल शिक्षा, अध्ययन व्यवहार, समय प्रबंधन।

Abstract

वर्तमान डिजिटल युग में स्मार्टफोन विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। यद्यपि यह शिक्षा, संचार एवं सूचना प्राप्ति का प्रभावी साधन है, परन्तु इसका अत्यधिक एवं अनियंत्रित उपयोग विद्यार्थियों में स्मार्टफोन एडिक्शन की समस्या उत्पन्न कर रहा है। इस अध्ययन का उद्देश्य स्मार्टफोन एडिक्शन एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के मध्य कारण-प्रभाव संबंध का विश्लेषण करना है। अध्ययन में द्वितीयक स्रोतों के आधार पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोधों का विश्लेषण किया गया। अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि अत्यधिक स्मार्टफोन उपयोग विद्यार्थियों की एकाग्रता, अध्ययन-अभिरुचि, समय प्रबंधन, स्मृति, नींद तथा परीक्षा परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। वहीं, यदि स्मार्टफोन का नियंत्रित एवं शैक्षिक उद्देश्य से उपयोग किया जाए तो यह अधिगम की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक उपलब्धि में सकारात्मक योगदान भी दे सकता है। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि स्मार्टफोन स्वयं समस्या नहीं है, बल्कि उसका अनियंत्रित एवं व्यसनी उपयोग विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में गिरावट का प्रमुख कारण बनता है।

Downloads

Published

2026-06-30

Issue

Section

Articles

How to Cite

स्मार्टफोन एडिक्शन और छात्र का शैक्षणिक प्रदर्शन: एक कारण-प्रभाव अध्ययन. (2026). International Journal of Emerging Research in Arts, Science and Technology, 1(3), 19-22. https://doi.org/10.67715/ijerast.v1i3.13